मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘रंग दे बसंती’ से चर्चित अभिनेता कुणाल कपूर जल्द ही ‘एक पंजाब ये भी’ के मंचन के लिए अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान का रुख करेंगे।
कुणाल कपूर ने यहां इस महीने की शुरुआत में पृथ्वी थिएटर महोत्सव में अली अकबर नातिक की उर्दू लघु कहानी से प्रेरित प्रस्तुति दी, भारतीय दर्शकों ने उनकी इस प्रस्तुति की सराहना की।
उम्मीद है कि यह प्रोडक्शन अगले साल अप्रैल या मई में विदेश दौरे के लिए रवाना हो सकता है।
कुणाल ने कहा, “हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है और जैसी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है, उससे मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास अन्य शहरों और देशों की पेशकश की गई है और मैं इसके लिए उत्साहित हूं।”
इस बीच, वापसी के बाद कुणाल जल्द ही अपनी पहली एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
dharmpath.com dharmpath