ह्यूस्टन (अमेरिका), 31 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत न्यू मेक्सिको में गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्रेलर ने यात्रियों से करीब पूरी तरह से भरी बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोग मारे गए।
सीएनएन के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता रे विल्सन ने कहा, “मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।”
कई यात्रियों को ग्रेहाउंड बस की खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश करते देखा गया। कुछ लोग मलबे के ढेर के बीच से सीढ़ी लेकर बस तक गए।
बच्चों और वयस्कों सहित बस के 49 यात्रियों में से अधिकांश को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath