एशियाई खेल (डाइविंग) : स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में रामानंद

जकार्ता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के रामानंद शर्मा ने यहां जारी एशियाई खेलों के 13वें दिन शुक्रवार को डाइविंग में पुरुषों की तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

रामानंद ने 346.15 का स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस स्पर्धा में कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने नौवां स्थान हासिल किया।

13वें और 14वें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को रेपचेज राउंड में भाग लेने का मौका मिला जबकि आखिरी पायदान पर रहने वाले खिलाड़ी को स्पर्धा से बारह होना पड़ा।

फाइनल में कुल 12 खिलाड़ी भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493