अमेरिका : भारतीयों के घरों में चोरी के आरोप में 4 गिरफ्तार

न्यूयॉर्क, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय और एशियाई मूल के लोगों के घरों में चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार वेबसाइट केबीटीएक्स डॉट कॉम की सोमवार की रपट के मुताबिक, टेक्सास राज्य के कॉलेज स्टेशन सिटी में शनिवार को दक्षिण अमेरिकी मूल के चार व्यक्तियों को इलाके में चोरियां करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, चोरों का समूह दोपहर के भोजन के समय चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

सितम्बर माह से शहर के भारतीय और दक्षिण एशियाई निवासियों के घरों को निशाना बनाया जा रहा था।

पुलिस उप प्रमुख बिली काउच ने बताया, “वह किसे और कब निशाना बना सकते हैं, हमने इस संभावना का पता लगाने के लिए काफी छानबीन की है।”

इलाके में गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दो वाहन देखे। संदेह था कि उन्हें चोरियों के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

काउच ने कहा, “हम एक वाहन को रोकने में कामयाब रहे जिसके भीतर तीन संदिग्ध थे, दूसरा वाहन घटनास्थल से भागा गया, लेकिन वह किसी अन्य वाहन से टकरा गया।”

काउच के मुताबिक, “एक वर्तमान जांच में अन्य अपराधों से उनके संबंध का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।”

इसी वर्ष के प्रारंभ में टेक्सास के प्लानो, रिचर्डसन और फ्रिस्को शहरों में कई चोरियों की रपट मिली थी।

हर मामले में पीड़ित लोग भारतीय या एशियाई मूल के ही थे।

पुलिस ने चोरियों में कोलंबियाई अपराधी गिरोह का हाथ होने का संदेह जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493