वाशिंगटन, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी यात्रा से पहले एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने दोनों देशों के संबंधों को विश्व के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अमेरिका, भारत संबंध का महत्व न सिर्फ क्षेत्र, बल्कि दुनियाभर के लिए है।।”
उन्होंने कहा, “हमारा भारत के साथ व्यापक द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंध है।”
अमेरिका-भारत संबंध को व्यापक करार देते हुए टोनर ने कहा कि इसमें सुरक्षा के साथ-साथ मजबूत आर्थिक संबंध भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ व्यापक निकट संबंध बनाने के इच्छुक हैं, क्योंकि हम इसे क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखते हैं।”
मोदी सात-आठ जून को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे और अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath