अमेरिका में अप्रवासी जैसा कभी महसूस नहीं हुआ : कुणाल

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘द बिग बैंग थियोरी’ में अपने किरदार को लेकर मशहूर हुए अभिनेता कुणाल नैयर ने बताया कि वह पिछले एक दशक से अमेरिका में हैं और उन्हें कभी भी अप्रवासी जैसा महसूस नहीं हुआ।

कुणाल ने ट्विटर पर लिखा,”अमेरिका में पिछले 15 सालों से कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं अप्रवासी हूं।”

कुणाल ने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में व्यवसायी डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद कही। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को चुनाव में पछाड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493