‘मिशन : इम्पॉसिबल 6’ 2018 की गर्मियों में रिलीज होगी

लॉस एंजेलिस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल 6’ 27 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी। इसकी घोषणा पैरामाउंट पिक्चर्स ने की।

‘मिशन : इम्पॉसिबल-रोग नेशन’ की रिलीज के फौरन बाद क्रूज ने जुलाई 2015 में घोषणा की थी कि उनकी योजना ‘मिशन : इम्पासिबल 6’ करने की है।

अभिनेता ने अप्रैल में ‘मिशन : इम्पॉसिबल’ श्रृंखला की छठीं फिल्म में अविश्वसनीय सेट और स्टंट सीन होने की बात कही थी।

‘रोग नेशन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19.5 करोड़ डॉलर और दुनियाभर में 68.2 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।

निर्माताओं ने ‘मिशन : इम्पॉसिबल-6 ‘ को ‘मिशन : इम्पॉसिबल-रोग नेशन’ की तरह जुलाई के आखिर में रिलीज करने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493