अमेरिका में ई-कोलाई संक्रमण से 5 की मौत

वाशिंगटन, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में ई-कोलाई संक्रमण की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां के 35 राज्यों में संक्रमण से संबंधित 197 मामले सामने आए हैं।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इसके बैक्टीरिया रोमेन लेटिष (एक प्रकार का सलाद पत्ता) के पत्ते में मौजूद थे, जिसके सेवन से यह बीमारी फैल गई।

सीएनएन के मुताबिक, इस संक्रमण का पहला ममला 13 मार्च को सामने आया था।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) जो सीडीसी के साथ मिलकर इस संक्रमण की जांच कर रहा है, उसका मानना है कि इसका संबंध संभवत: ठंडे इलाकों और एरिजोना के युमा क्षेत्र में उगने वाले रोमेन लेटिष से है, जिसमें इसके बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं।

एफडीए के अनुसार, इस इलाके के रोमेन लेटिष अब स्टोर या रेस्तरांओं में उपलब्ध नहीं हैं।

सीडीएस ने कहा कि ई-कोलाई वाले बैक्टीरिया युक्त आहार के सेवन के बाद इसके लक्षण करीब तीन-चार दिनों में सामने आते हैं, जिससे पानी या खूनी दस्त, बुखरा, पेठ में मरोड़, मतली या उल्टी होने लगती है।

ई-कोलाई के बैक्टीरिया से संक्रमित अधिकांश लोग पांच से सात दिनों के अंदर ठीक हो जाते हैं।

कुल 187 मरीजों में से 89 (48 फीसदी) अस्पताल में भर्ती हैं, इनें 26 ऐसे भी शामिल हैं, जिनका गुर्दा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, इस अवस्था को हिमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम कहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493