सलमान, जैकलिन पत्रिका के कवर पेज पर नजर आए

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। सलमान खान और जैकलिन फर्नाडीज की ब्लॉकबस्टर जोड़ी पहली बार ‘हैलो’ पत्रिका के कवर पेज पर नजर आई है।

‘हैलो’ के जून महीने के अंक में ‘रेस 3’ की जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों ही काले रंगों के परिधान में खूब फब रहे हैं।

पत्रिका के कवर पेज में जैकलिन काले रंग की लेदर जैकेट और सलमान काले रंग की शर्ट और जैकेट में खूब फब रहे हैं।

फिल्म ‘किक’ में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब सलमान और जैकलिन ‘रेस 3’ में एक साथ दिखाई देंगे।

फिल्म में सलमान, जैकलिन, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार हैं।

‘रेस 3’ 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493