अमेरिका में काले भालू लुप्तप्राय जीवों की सूची से बाहर

काले भालुओं को लुप्तप्राय वन्यजीवों की सूची से बाहर करने घोषणा अमेरिका मछली एवं वन्यजीव सेवा ने इस सप्ताह की शुरुआत में की। उसका अनुमान है कि इस वक्त अमेरिका में 500 से 700 काले भालू हैं। 1992 में इन्हें लुप्तप्राय वन्यजीवों की सूची में शामिल कर लिया गया था। उस वक्त इनकी संख्या महज 150 थी।

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने 1902 में मिसीसिपी की यात्रा के दौरान काले भालू का शिकार करने से इंकार कर दिया था। उसके बाद से ही ये भालू अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बन गए।

यह पूरा वाकया समाचारपत्र ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ में छपी एक कार्टून में दिखाया गया। उस कार्टून को देखने के बाद ही ब्रुकलिन के कैंडी स्टोर के एक मालिक के दिमाग में टेडी बियर नाम से कपड़े या रूई से भालू बनाने का विचार आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493