कोलंबो, 13 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका ने अपनी जल सीमा में मछली मारने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने मन्नार शहर की समुद्री सीमा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, नौसेना ने मछुआरों और तीन नौकाओं को मन्नार में उन्हें सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि मछुआरों की उम्र 15 साल से 56 के बीच है। उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाना है।
dharmpath.com dharmpath