अमेरिका में क्रेन गिरने से 4 लोगों की मौत

वाशिंगटन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के सीएटल शहर में एक क्रेन टूटकर कई कारों पर जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अपराह्न 3 बजे के आसपास मर्सर स्ट्रीट और फेयरव्यू एवेंन्यू के चौराहे पर क्रेन टूटकर गिर पड़ी।

सीएटल दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इस हादसे में 6 कारें ध्वस्त हो गईं।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493