अमेरिका में यहूदी धर्मस्थल पर गोलीबारी, 1 की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

सैन फ्रांसिस्को, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया में एक यहूदी उपासना स्थल पर गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीएनएन के मुताबिक, मेयर वॉस ने बताया कि शूटिंग सैन डिएगो काउंटी के उत्तर में पोवे में स्थित कॉंग्रीगेशन चाबाड में शनिवार को उस समय हुई जब धर्मस्थल के अंदर यहूदी स्वंतत्रता का जश्न मनाने का कार्यक्रम हो रहा था। उन्होंने कहा कि यह कृत्य नफरत से प्रेरित होकर अंजाम दिया मालूम पड़ता है क्योंकि हमलावर ने इस तरह की बातें कही थीं।

मेयर ने कहा, “धार्मिक सभा को उस शख्स के द्वारा निशाना बनाया गया जिसके दिल में बेहद नफरत थी..हमारे यहूदी समुदाय के प्रति।”

पालोमर मेडिकल सेंटर पोवे के एक स्टाफ डॉक्टर ने बताया कि घटनास्थल से चार घायल लाए गए।

माइकल कैट्ज ने बताया कि 60 वर्षीय घायल एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने मीडिया को बताया, “अन्य तीन घायलों की स्थिति अब बेहतर है।”

सीएनएन के मुताबिक, सैन डिएगो काउंटी के शेरिफ बिल गोर ने संदिग्ध की पहचान जॉन अर्नेस्ट के रूप में की है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि पिछले महीने एस्कोंडिडो के पास एक मस्जिद में हुई आगजनी से अर्नेस्ट का लेना-देना है या नहीं।

घटना पर दुख जताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस के बाहर कहा, “इस समय यह नफरत से प्रेरित कृत्य मालूम पड़ता है, लेकिन इससे प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और हम इस घटना की तह तक जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493