वॉशिंगटन, 9 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की एक घटना में 4 लोगों को गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक वाहन में सवार अपराधी गोलियां बरसाकर फरार हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम को राज्य के ह्यूस्टन शहर में घटित हुई।
शहर की पुलिस की ट्वीट के अनुसार, पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है। अभी उनकी हालत की जानकारी नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath