कनाडा ग्रां प्री : विटेल ने हासिल किया सीजन का पहला पोल पोजीशन

मांट्रियल, 9 जून (आईएएनएस)। फेरारी टीम के चालक सबास्टियन विटेल ने चैम्पियनशिप टेबल में सबसे आगे चल रहे मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लेविस हेमिल्टन को हराकर कनाडा ग्रां प्री में पोल पोजीशन हासिल किया है।

विटेल को 2019 विश्व चैम्पियनशिप में पहला पोल पोजीशन मिला है। विटेल ने 1.10.240 मिनट के सबसे तेज लैप टाइम के साथ शनिवार को आयोजित क्वालीफाईंग में पहला स्थान हासिल किया जबकि हेमिल्टन 1.10.446 मिनट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

फेरारी टीम के ही चार्ल्स लेकलेर को 1.10.920 मिनट के साथ क्वालीफाईंग में तीसरा स्थान मिला। ये सभी चालक रविवार को सर्किट जाइल्स विलेनव्यू में होने वाली मुख्य रेस में शुरुआती तीन स्थान से शुरुआत करेंगे।

हेमिल्टन ने हालांकि दूसरे स्थान के बावजूद एक रिकार्ड अपने नाम किया। कनाडा में यह उनका 10वां फ्रंट रो अपीयरेंस है। वह जापान के सुजुका ट्रैक पर माइकल शूमाकर द्वारा 10 बार फ्रंट रो से शुरुआत के रिकार्ड की बराबरी करने में सफल रहे हैं।

दूसरी ओर, फेरारी की आठवीं हार मांट्रियल में पोल पोजीशन मिला है। फेरारी टीम ने इस मामले में विलियम्स टीम की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493