अमेरिका में डेमोक्रेट एकजुट, रिपब्लिकन में टूट

वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन और उन्हें चुनौती दे रहे बर्नी सैंडर्स के बीच जुबानी जंग भले ही जारी है, लेकिन आम तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक अपने उम्मीदवारों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों की तुलना में अधिक खुश हैं। जनमत सर्वेक्षण से जुड़ी एक रपट में यह बात कही गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को जारी सर्वेक्षण में कहा गया है कि 31 मार्च से छह अप्रैल के बीच किए गए साक्षात्कारों के आधार पर 10 में सात डेमोक्रेट समर्थकों के अपनी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों के बारे में सकारात्मक विचार थे।

हिलेरी के बारे में नकारात्मक विचार कुछ ज्यादा ही थे। सैंडर्स के बारे में जहां 13 फीसदी के नकारात्मक विचार थे, वहीं हिलेरी के लिए यह 26 फीसदी था।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि सैंडर्स के बारे में ऐसा कहने वालों का प्रतिशत अधिक है कि ‘इस बारे में कभी नहीं सुना/इसके बारे में मेरी कोई राय नहीं’ लेकिन हिलेरी और सैंडर्स दोनों को डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक पसंद करते हैं।

रिपब्लिकन के मामले में यह थोड़ा अलग मामला है। डोनाल्ड ट्रंप को पसंद करने वाले रिपब्लिकन समर्थकों की संख्या 55 फीसदी है, जबकि टेड क्रूज को 52 फीसद पसंद करते हैं।

दूसरी तरफ ट्रंप के प्रति नकारात्मक रुख रखने वाले 40 फीसदी हैं। क्रूज के बारे में भी करीब 38 फीसद ऐसा ही सोचते हैं।

रिपब्लिकन की बात कहें तो उन्हें चाहने वालों की संख्या बहुत कम है। केवल 28 फीसदी के ही ट्रंप और क्रूज के बारे में सकारात्मक विचार है।

आज की तारीख में यह स्पष्ट है कि रिपब्लिकन अधिक बिखरे हैं और ट्रंप और क्रूज के बारे में कम सकारात्मक हैं। पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की होड़ में ये दोनों ही आगे चल रहे हैं।

इसका अर्थ है कि रिपब्लिकन पार्टी वालों को राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए तैयार करने में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493