बंगाल : सोशल मीडिया से प्रभावित होंगे 70 सीटों के परिणाम

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा क्षेत्रों में से 70 के चुनाव परिणाम को संभवत: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले प्रभावित करेंगे। एक रिपोर्ट में शनिवार को यह बात कही गई।

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा क्षेत्रों में से 70 के चुनाव परिणाम को संभवत: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले प्रभावित करेंगे। एक रिपोर्ट में शनिवार को यह बात कही गई।

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के अध्ययन के अनुसार, “पश्चिम बंगाल में 70 उच्च प्रभाव वाले विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनके परिणाम संभवत: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों से प्रभावित होंगे। “

रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 फीसदी या कहें कि हर चार विधानसभा क्षेत्रों में से एक को उच्च प्रभाव वाले (हाई इम्पैक्ट) क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ये राज्य का संभावित विजेता तय कर सकता है।

राज्य में छह चरणों वाले चुनाव की शुरुआत चार अप्रैल को हुई है और यह पांच मई को संपन्न होगा। ‘सोशल मीडिया का चुनाव पर प्रभाव’ (इंपैक्ट ऑफ सोशल मीडिया ऑन इलेक्शंस) विधानसभा चुनाव की रिपोर्ट की कड़ी में पहली रिपोर्ट है। इसमें फेसबुक इंडिया और कंपेन 360 ने भी सहायता की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले 250 प्रतिनिधियों के वेब सर्वेक्षण के सैंपल में भी पाया गया है कि चुनाव से संबंधित सामग्री के लिए टीवी और प्रिंट अभी भी सबसे विश्वसनीय स्रोत हैं। जबकि 41 फीसदी सोशल मीडिया पर भरोसा करते हैं और 21 फीसदी डिजिटल खबरें देखते हैं।

इसके अलावा सर्वेक्षण में यह भी खुलासा किया गया है कि पश्चिम बंगाल में पांच में से दो सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले भी मानते हैं कि चुनाव से जुड़ी सूचनाओं के लिए सोशल मीडिया सबसे विश्वसनीय स्रोत है।

इसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के सबसे अधिक 90 फीसदी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले बंगाल चुनाव को सोशल मीडिया पर ही फॉलो करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493