अमेरिका में तेल के कुएं बढ़ने से कच्चा तेल फिसला

न्यूयॉर्क, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में पिछले तीन सप्ताह में पहली बार तेल के कुओं की तादाद बढ़ने से कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी तेल उत्पादन क्षेत्र में इस सप्ताह तेल के दो नए कुएं जुड़ने के बाद तेल के कुओं की कुल संख्या ( टोटल रिग काउंट) 862 हो गई है।

इसके अलावा डॉलर में आई मजबूती से भी तेल की कीमतों पर दबाव आया।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मूल्य का सूचक डॉलर इंडेक्स 0.45 फीसदी की बढ़त हासिल कर 95.05 पर रहा।

अमेरिकी लाइट कूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 69.80 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि बेंट क्रूड इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर 0.35 डॉलर की गिरावट के साथ 77.42 डॉलर प्रति बैरल रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493