जबलपुर में डांस स्कूल खोलेंगे शालीन भनोट

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता शालीन भनोट मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर में डांस स्कूल खोलने की तैयारी में जुटे हैं।

जबलपुर उनका गृहनगर है और डांस स्कूल के लिए वह पैसों की व्यवस्था करने में जुटे हैं।

शालीन ने आईएएनएस से कहा, “मैं बचपन से डांस कर रहा हूं। डांसिंग मेरे लिए शौक नहीं बल्कि जिंदगी का हिस्सा है। मेरे होमटाउन के मेरे पिछले दौरे के दौरान मुझे प्रतिभाशाली डांसर्स से मिलने का मौका मिला, जिससे मुझे यह स्कूल शुरू करने का विचार आया।”

उन्होंने कहा, “मैंने इस स्कूल को उन युवाओं के लिए शुरू किया है, जो पैसों की कमी की वजह से डांस स्कूल जाना एफोर्ड नहीं कर सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493