अमेरिका में देश का पहला सफल पेनिस ट्रांसप्लांट

वाशिंगटन, 17 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका के चिकित्सों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति में सफलतापूर्वक पेनिस ट्रांसप्लांट किया है। इस व्यक्ति के पेनिस को कैंसर के चलते ऑपरेशन की बदौलत अलग कर दिया गया था।

वाशिंगटन, 17 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका के चिकित्सों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति में सफलतापूर्वक पेनिस ट्रांसप्लांट किया है। इस व्यक्ति के पेनिस को कैंसर के चलते ऑपरेशन की बदौलत अलग कर दिया गया था।

बोस्टन के मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल (एमजीएच) की ओर से एक बयान में कहा गया कि 15 घटों तक चले इस ऑपरेशन को इस माह की शुरुआत में अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में ग्राफ्टिंग (ऑपरेशन) की सहायता से दानदाता के गुप्तांग की जटिल सूक्ष्म संवहनीय और तंत्रिका संरचनाओं को प्राप्तकर्ता की तुलनीय संरचनाओं में समाहित किया गया था।

अस्पताल की ओर से कहा गया, “64 वर्षीय मरीज थॉमस मैनिंग की सेहत में सुधार जारी है।”

गोपनीयता के कारण मृतक गुप्तांग दानदाता की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

एमजीएच के रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी एंड ट्रांस्पलांट सेंटर विभाग के सेट्रलो ने बताया, “हम उम्मीद करते हैं कि इस पुनर्निर्माण तकनीक के विकास से हम गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों के जीवन को बचा सकते हैं।”

मैनिग ने एक बयान जारी कर कहा, “मैं आज एक नई उम्मीद के साथ अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं।”

गौरतलब है कि इससे पहले विश्व का पहला पेनिस ट्रांसप्लांट एक चीनी व्यक्ति पर साल 2005 में किया गया था। लेकिन मनोवैज्ञानिक अस्वीकृति के कारण उस व्यक्ति ने ऑपरेशन के कुछ सप्ताह बाद ही चिकित्सकों से अंग हटवाने का आग्रह किया था।

वहीं दूसरा पेनिस ट्रांसप्लांट दक्षिण अफ्रीका के एक व्यक्ति का किया गया था। यह ऑपरेशन सफल रहा था और कहा जा रहा है कि वह हाल में पिता भी बन गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493