बिल क्लिंटन मेरे मंत्रिमंडल में नहीं होंगे : हिलेरी

समाचार एजेंसी ने समाचार चैनल ‘एबीसी’ के हवाले से बताया कि पडुका और केंटकी में जब हिलेरी से यह पूछा गया कि क्या उनके पति मंत्रिमंडल में शामिल होंगे तो उन्होंने ‘नहीं’ में सिर हिलाया।

इससे एक दिन पहले रविवार को हिलेरी ने केंटकी के कोविंगटन में एक रैली में कहा था कि वह अर्थव्यवस्था में दोबारा जान फूंकने के लिए बिल क्लिंटन को जिम्मेदारी देने की तैयारी में हैं।

हिलेरी ने कहा था, “वह जानते हैं कि यह कैसे करना है। विशेष रूप से कोयला उद्योग, अंदरूनी शहरों और देश के अन्य हिस्सों में, जो पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिए गए हैं।”

इससे पहले हिलेरी ने एक अन्य चुनाव अभियान में कहा था कि वह अपने पति बिल को रोजगारों के सृजन के लिए सेवानिवृत्ति से वापस काम में लाना चाहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493