वाशिंगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा चौथे परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। सम्मेलन अगले साल 31 मार्च से पहली अप्रैल तक वाशिंगटन में होगा।
वाशिंगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा चौथे परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। सम्मेलन अगले साल 31 मार्च से पहली अप्रैल तक वाशिंगटन में होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि सम्मेलन परमाणु आतंकवाद के खतरे के खिलाफ देशों के बीच समन्वय बनाए रखने पर केंद्रित होगा।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “हम इस बात का खतरा नहीं मोल ले सकते कि परमाणु आतंकवाद की घटना हो और फिर हम परमाणु सुरक्षा के स्तर को और उन्नत करने के लिए काम करें।”
पहला परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2010 में वाशिंगटन में हुआ था। इसका मकसद दुनिया का ध्यान इस ओर खीचना था कि परमाणु साजोसामान को सुरक्षित रख कर इन्हें आंतकवादियों के हाथ तक पहुंचने से रोका जाए। दूसरा सम्मेलन 2012 में दक्षिण कोरिया के सियोल में और तीसरा सम्मेलन 2014 में नीदरलैंड के द हेग में हुआ था।
dharmpath.com dharmpath