तिरुवनंतपुरम,11 अगस्त (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केरल में राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया।
पार्टी के 20 लाख कार्यकर्ताओं ने केरल के 14 जिलों में 1000 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बना कर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। माकपा का कहना है कि ये नीतियां जनविरोधी हैं।
कार्यकर्ता मंगलवार शाम चार बजे सड़क की एक तरफ खड़े हुए। कुछ जगहों पर बारिश के बावजूद वे डटे रहे। प्रदर्शन का समापन शाम पांच बजे हुआ।
केरल के राज्यपाल के घर के सामने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, “एक ही साल में पता चल गया कि मोदी के सभी वादे खोखले थे। देश को हिंदू राज्य में बदलने के आरएसएस के एजेंडे पर काम किया जा रहा है। “
dharmpath.com dharmpath