वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के टेनेसी राज्य में गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना कुकविले शहर में स्थित एक कारखाने की पार्किं ग में हुई।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना के पीछे का कारण ‘घरेलू हिंसा’ माना जा रहा है और गोली चलाने वाली महिला की मौत हुई है।
कुकविले पुलिस ने कहा कि गोलीबारी जिस जगह हुई, वह स्थान अब सुरक्षित है और यहां जनता के लिए कोई खतरा नहीं है।
dharmpath.com dharmpath