केटी प्राइस ने बेटी की तस्वीर की आलोचनाओं पर जवाब दिया

लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की टेलीविजन हस्ती व ग्लैमर मॉडल केटी प्राइस ने अपनी नौ साल की बेटी प्रिंसेस की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद आई प्रतिक्रियाओं पर खुद का और अपनी बेटी का बचाव किया है।

केटी ने हाल ही में अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें उनकी बेटी अपनी मां की एक मॉडल व टीवी हस्ती के रूप में प्रसिद्ध मुद्राओं की नकल करती नजर आ रही हैं। इसके बाद लोगों ने प्रिंसेस को ‘सेक्सी’ कहते हुए टैक किया, जिससे केटी नाराज हैं।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन शो ‘लूज वीमेन ऑन ट्यूसडे’ के दौरान 38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनकी बेटी की उम्र अभी बहुत कम है और वह ‘सेक्सी’ का अर्थ भी नहीं समझ सकती। ऐसे में उसे ‘सेक्सी’ के रूप में टैग करना गलत है।

उन्होंने कहा, “लोगों ने उसकी तस्वीरें देखने के बाद उन्हें सेक्सी कहा। लेकिन अगर मैं अपनी बेटी से यह कहती कि ‘ऐसे पोज मत दो, यह बहुत सेक्सी लग रहा है’ तो वह मेरी बातों को नहीं समझ पाती, क्योंकि वह नहीं जानती कि सेक्सी का मतलब क्या होता है? लोगों को अपने बारे में सोचना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493