अमेरिका में बाढ़, 3 की मौत

न्यूयॉर्क, 14 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिण अमेरिकी राज्य लुसियाना में शुक्रवार को बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई।

न्यूयॉर्क, 14 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिण अमेरिकी राज्य लुसियाना में शुक्रवार को बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश और बाढ़ के कारण स्कूलों, सड़कों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। राज्य में करीब 17.8 से 25.4 सेंटीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई है, जो लगभग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है।

लुसियाना के गवर्नर बेल एडवर्ड्स ने शुक्रवार को बाढ़ को अभूतपूर्व करार देकर पूरे राज्य में आपातकालीन स्थिति की घोषणा की। यह घोषणा 10 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।

स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षाकर्मियों से बचाव कार्यो में भाग लेने का अनुरोध किया गया है और गर्वनर के कार्यालय ने स्थानीय नागरिकों से ‘सड़क के संकेतों का पालन करने’ और ‘लगातार खबरों पर नजर बनाए रखने’ का आग्रह किया है।

अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493