रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में अब तक हुई स्पर्धाओं में अमेरिका ने 24 स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।
इस जीत के साथ ही अमेरिका पदक तालिका में कुल 61 पदकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। इसमें 18 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं।
पदक तालिका में शीर्ष 10 देशों की सूची में अमेरिका के अलावा चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, रूस, आस्ट्रेलिया, इटली, दक्षिण कोरिया और फ्रांस शामिल हैं।
इस तालिका में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर काबिज चीन के पास कुल 41 पदक हैं, जिसमें से 13 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं 30 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर शामिल ब्रिटेन के पास 10 स्वर्ण, 13 रजत और 7 कांस्य पदक हैं।
इसके अलावा चौथे स्थान पर शामिल जर्मनी के पास 16 (8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य), पांचवे स्थान पर स्थित जापान के पास 24 (7 स्वर्ण, 3 रजत और 14 कांस्य) और छठे स्थान वाले रूस के पास 23 (6 स्वर्ण, 9 रजत और 8 कांस्य) पदक हैं।
पदक तालिका में अन्य चार देशों में आस्ट्रेलिया 22 पदकों (6 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य) के साथ सातवें, इटली 18 पदकों (6 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य) के साथ आठवें, दक्षिण कोरिया 13 पदकों (6 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य) के साथ नौवें और फ्रांस 18 पदकों (5 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर काबिज है।
इस पदक तालिका में कुल 65 देशों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अब तक हुई स्पर्धाओं में पदक जीते हैं।
dharmpath.com dharmpath