भोपाल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए विधानसभा की बैठक 24 अगस्त को बुलाई गई है।
भोपाल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए विधानसभा की बैठक 24 अगस्त को बुलाई गई है।
इस विधेयक को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल चुकी है।
विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी सिंह ने शनिवार को बताया है कि जुलाई में विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया गया था लेकिन अभी इसका सत्रावसान नहीं हुआ है इसलिए विधानसभा प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के अनुसार सदन की 24 अगस्त को बैठक बुलाई गई है।
सिंह के मुताबिक, इस बैठक में संविधान के 122वें संशोधन विधेयक 1914 (जीएसटी संबंधी) पर विचार किया जाएगा।
इस बैठक में कोई भी अन्य शासकीय एवं अशासकीय कार्य नहीं होंगे।
dharmpath.com dharmpath