अमेरिका में भारतवंशी पर वीजा धोखाधड़ी का मामला

न्यूयार्क, 2 जून (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म जगत से जुड़ी एक कंपनी में काम करने का दावा करने वाले एक भारतवंशी पर अमेरिक में वीजा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। यह जानकारी मीडिया में आई खबरों से मिली।

समाचार पत्र ‘न्यूयार्क डेली न्यूज’ के मुताबिक, भारतीय नागरिक सुखपाल वीर सिंह कुवैत से अमेरिका के जॉन एफ. केनेडी हवाईअड्डे पर नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से जारी वीजा लेकर पहुंचा था, जिसे आवेदन में अनियमितताओं के कारण पिछले महीने ही निरस्त किया जा चुका था।

इस संबध में वीजा धोखाधड़ी की आधिकारिक शिकायत सोमवार को ब्रूकलीन के संघीय न्यायालय में दर्ज की गई।

सुखपाल ने पहले बॉलीवुड स्टूडियो ‘सेवेन स्टार फिल्म प्रोडक्शन’ में निर्माण प्रबंधक होने का दावा किया और बाद में सीमा शुल्क अधिकारियों और सीमा सुरक्षा अधिकारियों के समक्ष स्वीकार किया किया उसने झूठ बोला था और इस समय वह बेरोजगार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493