अमेरिका में रेलवे स्टेशन पर एक को गोली मारी, दूसरे को चाकू

रेलवे स्टेशन पर गोली और चाकू मारने की ये घटनाएं शुक्रवार सुबह हुई।

पुलिस के अनुसार, महिला को उस वक्त चाकू मार गया, जब वह रेलवे स्टेशन से जुड़े रास्ते से गुजर रही थी। स्टेशन के नजदीक स्थित सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के एक सुरक्षाकर्मी ने आरोपी हमलावर का पीछा किया, जिसके बाद उसने सुरक्षाकर्मी पर भी चाकू से हमला किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने उसे पैर में गोली मार दी।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के जेफ ब्राउन ने बताया, “हमें लगता है कि यह एक घरेलू मामला है। लेकिन चूंकि यह 9/11 की बरसी के मौके पर हुई, इसलिए इसे लेकर लोगों में घबराहट व आशंका बढ़ गई।”

न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और वर्जीनिया में पेंटागन पर 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले की 14वीं बरसी की याद में देशभर में सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493