एथलेटिक्स : स्कीपर्स ने जीता ब्रूसेल्स डायमंड लीग में 200 मी. खिताब

ब्रूसेल्स, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स की डाफने स्कीपर्स ने शुक्रवार को यहां आयोजित डायमंड लीग एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर का खिताब जीत लिया।

बीजिंग में हाल ही में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में 200 मीटर का खिताब जीतने वाली स्कीपर्क ने एलिसन फेलिक्स को पछाड़ते हुए जीत हासिल की।

स्कीपर्क ने 22.12 सेकेंड में यह दूरी नापी। अमेरिकी दिग्गज फेलिक्स ने 22.22 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।

फ्रांस के दिग्गज पोल वॉल्टर रेनाड लेवीलेनी ने 5.95 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर का छठा डायमंड लीग खिताब है।

रेनाड ने 2010 में पोल वॉल्ट को डायमंड लीग में शामिल किए जाने के बाद से अब तक सभी मौकों पर डायमंड रेस जीता है। कनाडा के विश्व चैम्पियन शॉन बार्बर ने 5.85 मीटर के साथ रजत जीता।

अमेरिका के जस्टिन गाटलिन ने 9.98 सेकेंड के साथ 100 मीटर रेस जीता। कतर के फेमी ओगुनोड ने गाटलिन से सिर्फ 0.005 सेकेंड कम समय लेते हुए रजत जीता जबकि फ्रांस के जिमी विकाउट ने 9.99 सेकेंड के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493