अमेरिका में विमान दुर्घटना में भारतवंशी दंपति की मौत

विजयवाड़ा, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के ओहियो राज्य में एक भारतवंशी दंपति की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। वे मूल रूप से भारत के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश से थे। वे अपने निजी विमान में थे, जब यह दुर्घटना हुई।

आंध्र प्रदेश के मछलीपटनम कस्बे में स्थित इस दंपत्ति के घर पहुंची सूचना के अनुसार, अमेरिका के इंडियाना में रहने वाले उमामहेश्वेर कलापातापू (63) और उनकी पत्नी सीता-गीता राज्यलक्ष्मी कलापतापू (61) की शनिवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई है।

यह लोग विमान से वाशिंगटन जा रहे थे।

उमामहेश्वर छोटा विमान पाइपर आर्कर पीए-28 उड़ा रहे थे। यह सुबह 10.30 बजे दुर्घटना का शिकार हो गया। दक्षिणपूर्वी ओहियो के बेवर्ली गांव के पास से राहतकर्मियों को विमान का मलबा मिला।

दंपत्ति मनोवैज्ञानिक थे और इंडियाना में राज क्लीनिक्स चलाते थे। उमामहेश्वरा कृष्णा जिले के मछलीपटनम, जबकि राज्यलक्ष्मी गुंटूर जिले की रहने वाली थीं।

इनकी मौत की खबर सुनकर मछलीपटनम में उनके रिश्तेदार और मित्र दुखी हैं। उमामहेश्वरा यहां के एक वकील के बेटे थे।

इस दंपत्ति के परिवार का कोई भी सदस्य यहां नहीं रहता है।

वहीं, राज्यलक्ष्मी एक बड़े संगीत परिवार से ताल्लुक रखती थीं। वह खुद भी वीणा वादक थीं और उनके तेलुगू फिल्म उद्योग में भी कई मित्र थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493