अमेरिका में ‘विसारनई’ की रिलीज में फिल्म पोर्टल

चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार वेट्रिमारन की प्रख्यात तमिल थ्रिलर फिल्म ‘विसारनई’ को अमेरिका में रिलीज कराने में मशहूर फिल्म पोर्टल ‘टेंटकोट्टा’ की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह पोर्टल नई तमिल फिल्मों को वैध रूप से प्रदर्शित करता है।

चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार वेट्रिमारन की प्रख्यात तमिल थ्रिलर फिल्म ‘विसारनई’ को अमेरिका में रिलीज कराने में मशहूर फिल्म पोर्टल ‘टेंटकोट्टा’ की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह पोर्टल नई तमिल फिल्मों को वैध रूप से प्रदर्शित करता है।

फिल्म को अमेरिका में थियेटर्स और ऑनलाइन दोनों माध्यमों पर रिलीज किया गया है।

टेंटकोट्टा के सह-संस्थापक वरुण कुमार ने आईएएनएस को बताया, “जब ‘विसारनई’ के अधिकार बेचे गए थे तब इसके निर्माता नहीं चाहते थे कि इसे अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में रिलीज किया जाए। मैने वेट्रिमारन से बात की और और इंटरनेट पर फिल्म की भारी मांग के बारे में उन्हें समझाया और फिल्म के अधिकार बेचने के लिए राजी किया।”

फिल्म के अधिकारों को एक बड़ी रकम देकर खरीदा गया है। अमेरिका के थियेटर्स में इसे पहले ही रिलीज किया जा चुका है और शीघ्र ही इसे टेंटकोट्टा की साइट पर भी रिलीज किया जाएगा।

वरुण ‘विसारनई’ को इसलिए रिलीज कराना चाहते थे क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि इस फिल्म का हश्र भी पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म ‘काका मुट्टई’ जैसा ही हो।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘काका मुट्टई’ की भारी मांग के बाद भी उसे अमेरिकी थियेटर्स में दिखाया नहीं जा सका और जिन्होंने भी उसे देखा उन्होंने केवल अवैध साइट्स के जरिए ही उसे देखा। अच्छी फिल्मों को थियेटर्स में जरूर दिखाया जाना चाहिए। इसलिए मैने ‘विसारनई’ को रिलीज कराने का निर्णय लिया, भले ही इसके लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ी हो।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493