तुर्की के उप प्रधानमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नुमान कुर्तुलमुस ने बुधवार को पुष्टि की इस हमले के जरिए सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया, जिनमें सशस्त्रबल के अधिकारी सवार थे।
उन्होंने जल्द से जल्द दोषियों की धरपकड़ करने का संकल्प लिया और कहा, “हमें फिलहाल इस हमले के साजिशकतार्ओं की जानकारी नहीं है। इस हमले न केवल हमारे सैन्य अधिकारियों बल्कि हमारे पूरे देश को निशाना बनाया है।”
तुर्की के न्याय मंत्री बेकिर बोज्दाग ने संसद में सांसदों को बताया, “तुर्की ने कभी आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेके हैं और न टेकेगा।”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने भी इस घातक बम विस्फोट की निंदा की और उम्मीद जताई की हमलावर जल्द से जल्द कानून के कठघरे में होंगे।
यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की प्रमुख फेडरिका मोघेरिनी ने भी बुधवार को बम विस्फोट की निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
dharmpath.com dharmpath