न्यूयॉर्क, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्से को जमा कर रख देने वाली कड़ाके की ठंड का तेवर अब सुधरने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत से ठंड कम होनी शुरू हो जाएगी।
समाचार एजेंसी एफे की खबर के मुताबिक, नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्लूएस) ने कहा कि जमा देने वाली ठंड और ठंडी हवाओं ने पूर्वोत्तर को प्रभावित करना रविवार को भी जारी रखा लेकिन हालात सोमवार से सुधरने सामान्य हो जाएंगे और यह रुझान सप्ताह के मध्य तक जारी रहेगा।
एनडब्ल्यूएस ने कहा कि राष्ट्रीय मौसम मानचित्र मैने, वर्जीनिया और उत्तरी और दक्षिण कैरोलिना के पूर्वी क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य स्थिति की निश्चित वापसी को दिखा रहा है।
सीएनबीसी की खबर के मुताबिक, रविवार को फिलाडेल्फिया-बोस्टन कॉरिडोर के पारे में वृद्धि दर्ज की गई जिससे सोमवार और मंगलवार के बीच तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस से शून्य तक पहुंचेगा।
मिसौरी, इलिनोइस, इंडियाना और केन्टकी जैसे आंतरिक राज्यों में मौसम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बर्फ का जमाव और बारिश सड़क यात्रा को मुश्किल बना सकती है।
इस बीच, न्यूयॉर्क के जेएफके हवाईअड्डे पर रविवार को उड़ानों में सबसे ज्यादा देरी हुई। यहां तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, इसी के साथ तापमान ने 2014 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
जेएफके के अलावा, फोर्ट वर्थ व डलास और शिकागो के ओ हेएर हवाई अड्डे भी जमा देने वाले मौसम के कारण प्रभावित रहे।
देश के सबसे ठंडे स्थलों में से एक न्यू हैंपशायर के सफेद पहाड़ों पर रविवार को तापमान शून्य से 22 डिग्री तक नीचे चला गया, जहां हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
सीएनएन के मुताबिक, पिछले सप्ताह से जारी बर्फीले तूफान जैसी स्थितियों के कारण देश में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath