मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने इंग्लिश अभिनेता जैक डेवनपोर्ट को बॉलीवुड गीत पर नचाया।
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने इंग्लिश अभिनेता जैक डेवनपोर्ट को बॉलीवुड गीत पर नचाया।
शबाना ने रविवार को शो ‘नेक्स्ट ऑफ किन’ की एक क्लिप साझा की, जिसमें दोनों कलाकार भांगड़े पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
शबाना ने साथ में लिखा, “जैक डेवनपोर्ट के साथ एक बॉलीवुड गीत पर नाचते हुए जो आईटीवी की ड्रामा सीरीज ‘नेक्स्ट ऑफ किन’ में मेरे दामाद की भूमिका निभा रहे हैं।”
अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर ने शबाना के ट्वीट के जवाब में लिखा, “क्या मजा है! जब से मैने ‘परवरिश’ देखी है, मैं जानता हूं कि आपके भीतर छिपी इस प्रतिभा को ठीक से भुनाया नहीं गया है। आखिरकार।”
थ्रिलर ‘नेक्स्ट ऑफ किन’ में ब्रिटिश अभिनेत्री आर्ची पंजाबी भी हैं। शो का निर्माण बाफ्टा के लिए नामित पॉल रुटमैन ने किया है। एमी और बाफ्टा के लिए नामित हो चुके जस्टिन चडविक इसके निर्देशक हैं।
dharmpath.com dharmpath