अमेरिका में हॉट एयर बैलून फेस्टिवल शुरू

न्यूयॉर्क, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में सबसे बड़ा ग्रीष्मकालीन हॉट एयर बैलून फेस्टिवल न्यू जर्सी के रीडिंगटन में शुरू हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार से शुरू फेस्टिवल के 36वें संस्करण में बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने की उम्मीद है। इसमें रोजाना 100 हॉट एयर बैलून शामिल होंगे और यह फेस्टिवल 29 जुलाई तक चलेगा।

अमेरिका के पांच 21 राज्यों पांच देशों से बैलून पायलट इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं। यहां 165,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

सैलानी 10 विशेष आकार के बैलून भी देख सकेंगे, जिसमें 115 फुट का पपी, 120 फुट का कार्टून सेक्सोफोन शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493