जोनाथन रिज ने पत्नी को सराहा

लॉस एंजेलिस, 28 जुलाई (आईएएनएस)। आयरिश अभिनेता जोनाथन रिज ने अपनी पत्नी मारा लेन की सराहना करते हुए कहा है कि वह हमेशा उन्हें सपोर्ट करती हैं।

हालांकि, जोनाथन को इससे पहले अपनी पत्नी के साथ विवाद और फ्लाइट में ई-सिगरेट पीने के आरोप में हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या मारा उनके संघर्षो के दौरान उनकी मदद करती हैं? इसके जवाब में जोनाथन ने ‘पीपल डॉट कॉम’ से कहा, “हां, मेरी पत्नी एक महान महिला हैं। वह अद्भुत हैं। मैं इससे अधिक भाग्यशाली नहीं हो सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493