मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘भारत’ के निर्माता अली अब्बास जफर का कहना है कि वह जल्द ही इस फिल्म की नई नायिका के नाम का ऐलान करेंगे।
जफर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “हां हां हां..हम जल्द ही ‘भारत’ की नई नायिका के नाम की घोषणा करेंगे। हम नॉन-स्टॉप शूटिंग कर रहे हैं और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं।”
फिल्म निर्माता ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि प्रियंका ने ‘बहुत खास’ वजह से यह फिल्म छोड़ दी है।
‘भारत’ 2019 की ईद पर रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath