अमेरिका में 1 घंटे में शुरू कीजिए कारोबार : विशेषज्ञ

कोलकाता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका कारोबार के लिए खुला हुआ है और भारतीय वहां एक घंटे में कारोबार शुरू कर सकते हैं। यह बात यहां अमेरिका के एक उद्योग विशेषज्ञ ने कही।

बीकेआर इंटरनेशनल (बीकेआरआई) के अध्यक्ष एम. रोजेन ने यहां सोमवार रात एक कार्यक्रम अलग कहा, “अमेरिका में कारोबार शुरू करना आसान है, क्योंकि प्रवेश लागत (कारोबार शुरू करने के लिए) कम है। आप एक घंटे में अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।”

बीकेआरआई एक वैश्विक उद्योग संघ है।

रोजेन ने कहा कि एक भारतीय संघीय और प्रांतीय मंजूरी ऑनलाइन माध्यम से एक घंटे में हासिल कर सकता है और उसे कर लाभ भी मिलेगा, जिसके कारण वह बिजली की सी तेज गति से कारोबार शुरू कर सकता है।

रोजेन ने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अकूत कारोबारी अवसर मौजूद हैं।

गत जारी हुए भारतीय उद्योग परिसंघ के एक सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 17 अरब डॉलर का निवेश किया है और इससे 81 हजार लोगों को रोजगार मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493