अमेरिका में 2 अपराधियों को मृत्युदंड तामील

वाशिंगटन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के अरकांसस राज्य में साल 2000 के बाद पहली बार दो अपराधियों को मौत की सजा दी गई है।

समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स की रपट के अनुसार, दोनों को सोमवार रात मौत की सजा दी गई।

जैक एच. जोंस जूनियर (52) और मार्शल विलियम्स (46) को तीन घातक ड्रग के संयोजन वाले इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, जोंस को 1996 में मैरी फिलिप्स (बुक कीपर) के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद उसकी हत्या करने के आरोप में मौत की सजा मिली है। फिलिप्स को मारने से पहले उसने उनकी 11 साल की बेटी को बुरी तरह पीटा था, जिससे पुलिस को लगा कि घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं विलियम को 1997 में स्टेसी एरिक्सन (22) को अगवा कर उन्हें लूटने, उनके साथ दुष्कर्म करने और उनकी हत्या करने के आरोप में मौत की सजा मिली। वह लिटिल रॉक वायुसेना बेस में रहती थीं, जबकि उनके पति उस समय विदेश में तैनात थे।

वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि केनेथ विलियम्स को गुरुवार को मौत की सजा मिलने की संभावना है।

माना जा रहा है कि अरकांसस में इस महीने 11 दिनों में आठ लोगों को मौत की सजा दी जाएगी, क्योंकि घातक जहरीली ड्रग के इस्तेमाल किए जाने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है, उसके बाद यह एक्सपायर हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493