मणिपुर : स्कूल शिक्षक की गोली मारकर हत्या

इंफाल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। एक पुलिस चालक ने सोमवार रात एक झगड़े के दौरान एक स्कूल शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

थौबल जिले के नोंगपोक सेकमी में खगेम्बम संतोष (25) पर आरोपी राजेश ने कथित तौर पर पास से तीन गोलियां चलाईं।

मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने मामले पर एक रपट मांगी है।

पुलिस महानिदेशक एल.एम. खुटे ने कहा कि राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, “सर्विस रिवाल्वर, जिससे हत्या की गई, को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है।”

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि राजेश और संतोष में अज्ञात कारणों से गाली-गलौच हुई, जो हत्या का कारण बनी।”

इस बीच मारे गए शिक्षक के गांव सलंग्फम के लोगों ने मंगलवार को आरोपी के घर पर धावा बोल दिया।

एक अधिकारी ने कहा कि बाद में लोगों ने उसके घर में आग लगा दी। पुलिस और अग्निशमन दल के लोग गुस्साई भीड़ को काबू करने के लिए कुछ नहीं कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493