झारखंड : सड़क किनारे 14 मानव भ्रूण पाए गए

रांची, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जिले में 14 मानव भ्रूण पाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दुमर्थर गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में सोमवार को एक थैले से 12 मानव भ्रूण बरामद किए गए। इसी स्थान पर दो भ्रूण रविवार को पाए गए थे। इनमें ज्यादातर मादा भ्रूण हैं।

इन मृत भ्रूणों को अब एक सीलबंद जार में रखा गया है। पुलिस ने मामले में नर्सिग होम की भूमिका पर संदेह जाहिर किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “इसके पीछे दो वजह हो सकती है। एक मादा भ्रूण होने का मामला हो सकता है, क्योंकि ज्यादा भ्रूण लड़कियों के है या अवैध गर्भपात का मामला, क्योंकि दो भ्रूण नर हैं। इसमें निजी अस्पताल की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493