‘अवेन्जर्स-4’ के खुलासे से ‘अवेन्जर्स-3’ पर पड़ सकता है असर : केविन फीज

लॉस एंजेलिस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीज का कहना है कि ‘अवेन्जर्स’ श्रंखला की चौथी फिल्म के शीर्षक का खुलासा होने से अगले साल रिलीज होने जा रही इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म पर असर पड़ सकता है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी-2’ के संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब फीज से पूछा गया कि क्या ‘अवेन्जर्स-4’ के शीर्षक का खुलासा ‘अवेन्जर्स : इन्फिनिटी वार’ के प्रदर्शन पर असर डाल सकता है तो फीज ने कहा, “हां, बिल्कुल।”

फिलहाल फिल्म ‘अवेन्जर्स : इन्फिनिटी वार’ की शूटिंग अटंलांटा, एडिनबर्ग और स्कॉटलैंड में हो रही है।

‘अवेन्जर्स : इन्फिनिटी वार’ में क्रिस इवांस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, स्कार्लेट जोहानसन, टॉम हॉलैंड, क्रिस प्रैट, जो साल्डाना जैसे हॉलीवुड के बड़े कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493