तमिलनाडु : सीआरपीएफ के 4 शहीदों के लिए मुआवजे घोषित

चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए राज्य के चार सीआरपीएफ जवानों के लिए मंगलवार को शोक व्यक्त किया। पलनीस्वामी ने मारे गए प्रत्येक जवान के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

एक बयान के अनुसार, पलनीस्वामी ने कहा कि वह तमिलनाडु के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवानों की मौत पर बेहद दुखी है और उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

तमिलनाडु के रहने वाले चार सीआरपीएफ जवान एम. पद्मनाभन, एन. सेनथीकुमार, एन. थिरुमुरुगन और पी. अझगुपंडी सोमवार को हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493