अमेरिका : मेक्सिको सीमा पर 2,000 प्रवासी बच्चे परिजनों से बिछुड़े (लीड-1)

वाशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने मेक्सिको सीमा पर 2,000 बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया।

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

सीएनएन ने डीएचएस प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन के हवाले से शुक्रवार को बताया कि इस साल 19 अप्रैल से 31 मई तक 1,995 बच्चे 1,940 वयस्कों के साथ यात्रा कर रहे थे लेकिन ट्रंप प्रशासन की प्रवासी नीति के चलते उन्हें वयस्कों से अलग कर दिया गया।

हॉफमैन के मुताबिक, अवैध तरीके से सीमा पार करनेवाले प्रवासियों पर संघीय अपराधों में मामला दर्ज किया जाता है। सरकार माता-पिता पर आपराधिक न्याय प्रणाली के तहत मामला दर्ज कर रही है, जबकि बच्चों को इस प्रक्रिया से अलग रखा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493