बिहार में ट्रक, मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 की मौत

बांका, 16 जून (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक की मोटरसाइकिल से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमरपुर थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में एक समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेंद्र झा, ओंकार नाथ झा और दयानंद झा के रूप में की गई है। सभी मृतक बौंसी थाना के कुड़रो गांव के रहने वाले हैं।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया और मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493