अमेरिका : राजनीति में धन के प्रभुत्व के खिलाफ प्रदर्शन

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में राजनीति में धन के बढ़ते जोर के खिलाफ 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर लोगों को गिरफ्तार किया।

यह प्रदर्शन 100 से ज्यादा समूहों के संगठन ‘डेमोक्रेटिक स्प्रिंग’ के आह्वान पर हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डेमोक्रेटिक स्प्रिंग के हवाले से बताया कि ‘राजनीति में धन के कारण बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गई।’

प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के पूर्वी द्वार के आगे इकट्ठा होकर ‘धन को राजनीति से दूर रखो’ जैसे नारे लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को अज्ञात और बड़े दानदाताओं के पैसे को सीमित करने वाले विधेयक को पारित करना चाहिए।

एक प्रदर्शनकारी ने ‘कोच के बिना स्थिति बेहतर होगी’ का साइन बोर्ड ले रखा था। गौरतलब है कि अरबपति कोच बंधुओं ने साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में 90 करोड़ डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।

अमेरिकी पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया, “हालांकि ज्यादातर प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्थित रूप से प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने 400 से ज्यादा धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को ‘अवैध प्रदर्शन’ के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया। इन पर भीड़ इकट्ठा करने, बाधा डालने और तंग करने जैसे आरोप लगाए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493