पद्म भूषण से नवाजी गईं सानिया

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को खेल में उनके योगदान के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य समारोह में पद्म भूषण से अलंकृत किया गया।

सानिया और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने लगातार 41 युगल मुकाबले जीत कर नया रिकार्ड कायम किया था। उनका विजयी रथ इसी साल हुए कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में रुका था। सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने अब तक 10 खिताब अपने नाम किए हैं, जिनमें से नौ खिताब लगातार जीते हैं।

अगर सानिया और हिंगिस की जोड़ी कतर ओपन जीत जाती तो वह जाना नोवोत्ना और हेलेना सुकोवा की लगातार 44 जीत के रिकार्ड की बराबरी कर लेतीं।

इस युगल जोड़ी के पास तीन ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। जिनमें विंबलडन और यूएस ओपन 2015 का खिताब और इसी साल जनवरी में जीता आस्ट्रेलियन का खिताब शामिल है।

सानिया चौथी टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। उनसे पहले विजय अमृतराज, रामानाथन कृष्णनन, लिएंडर पेस को भी पद्म श्री और पदम भूषण पुरस्कार मिल चुका है। सानिया को 2006 में पद्मश्री पुरस्कार मिला था।

सानिया ने इस पर ट्वीट कर लिखा, “मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। तहे दिल से शुक्रिया।”

सोमवार रात को सानिया को एनआरआई 2016 का पुरस्कार भी मिला था ,जहां उन्हें साल के भारत के वैश्विक सितारे का खिताब मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493