अमेरिका : राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी बनाम बाकी उम्मीदवार

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। हिलेरी क्लिंटन के चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि यह चुनाव पूर्व विदेश मंत्री के लिए बाधाओं से भरा होगा।

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। हिलेरी क्लिंटन के चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि यह चुनाव पूर्व विदेश मंत्री के लिए बाधाओं से भरा होगा।

व्हाइट हाउस पहुंचने की कोशिश के तहत पूर्व प्रथम महिला ने रविवार को सोशल मीडिया पर बेहद सरल तरीके से जारी अपने वीडियो संदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा की और आयोवा राज्य के लिए रवाना हो गईं। अमेरिका में प्राइमरी चुनाव की परंपरागत रूप से शुरुआत यहीं से होती है।

2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान का उनका पहला आधिकारिक कार्यक्रम चार विद्यार्थियों और तीन शिक्षाविदों के साथ एक गोलमेज चर्चा रही, जहां उन्होंने अमेरिकी जनता से संवाद की इच्छा जाहिर की और कहा कि किस प्रकार वह अमेरिकी जनता के हित में काम कर सकती हैं।

विदेश संबंध परिषद में फेलो अलीसा आयर्स ने एक ब्लॉग में लिखा है, “सबसे पहली बात तो यह कि वह आज के एशिया केंद्रित विश्व में भारत को अमेरिकी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं। उनके शब्दों में राजनीति का भविष्य एशिया तय करेगा।”

उन्होंने कहा, “जब वह विदेश मंत्री थीं तब अमेरिकी विदेश नीति को एशिया उन्मुखी बनाने के दौरान उनका खास जोर भारत के साथ संबंधों को विस्तार देने पर रहा।”

वह अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर ही अपने संभावित विरोधियों से काफी आगे हैं, जिन्होंने अभी चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

टाइम्स पत्रिका के मुताबिक, मैरीलैंड के गवर्नर मार्टिन ओमैली को एक फीसदी, सीनेटर बर्नी सैंडर्स को चार फीसदी जबकि हिलेरी को 66 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त है।

पत्रिका के मुताबिक, “हालांकि, दोनों समान क्षमता के व्यक्ति हैं, वे उन्हें उदारवादियों के समर्थन के लिए होड़ करवा सकते हैं, जिससे आम चुनाव लड़ने का उनका अवसर प्रभावित हो सकता है।”

टाइम्स के मुताबिक, रिपब्लिकन के बीच वह फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश से आगे हैं। जेब को 40 जबकि हिलेरी को 54 फीसदी समर्थन प्राप्त है। वहीं टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज, विस्कॉन्सिन के गवर्नर स्कॉट वाकर और फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो से वह कहीं आगे हैं।

लुसियाना के भारतवंशी गवर्नर बॉबी जिदल राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं ले पाए हैं। लेकिन संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार हिलेरी की आलोचना करने से नहीं चूक रहे हैं।

अब तक दौड़ में सबसे युवा दावेदार रुबियो (43) ने सोमवार को हिलेरी की आलोचना की।

सीएनएन के मुताबिक, उन्होंने कहा, “कल की नेता ने अमेरिका को पीछे ले जाने के वादे के साथ राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार-अभियान शुरू किया है। लेकिन कल बीत चुका है, और हम पीछे नहीं जा रहे।”

इधर, केंटकी के सीनेटर रैंड पॉल ने हिलेरी की आलोचना वाला वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वह वाशिंगटन की सबसे खराब मशीनरी, सत्ता के अहंकार, भ्रष्टाचार और लीपापोती का प्रतिनिधित्व करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493